साइरस मिस्त्री ने रणनीति के तहत दिया है इस्तीफा: टाटा संस
दिल्ली। टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से साइरस मिस्त्री के इस्तीफे पर टाटा संस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मिस्त्री ने एक रणनीति के तहत यह कदम उठाया है।
टाटा संस ने कहा कि साइरस मिस्त्री को यह बखूबी मालूम है कि ज्यादातर शेयरहोल्डर्स उनके खिलाफ हैं।

मिस्त्री के आरोपों को कहा आधारहीन
साइरस मिस्त्री ने इस्तीफे के बाद अपने बयान में कहा था कि टाटा संस के अंदर सिस्टम सुधारने की कोशिश की वजह से उनको बाहर निकाला गया है और वे हमेशा कंपनी के हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने अपनी लड़ाई को बड़े प्लेटफॉर्म पर ले जाने की बात भी कही।
टाटा संस ने साइरस मिस्त्री के आरोपों को आधारहीन ठहराते हुए कहा कि जिस संस्था के प्रति वह इतना सम्मान जता रहे हैं वे उसी पर गलत दोषारोपण करते रहे हैं।
टाटा संस ने कहा कि मिस्त्री को पहले से मालूम था कि कंपनी के ज्यादातर शेयरहोल्डर्स उनके कामों का समर्थन नहीं करते, इसलिए सोच-समझकर उन्होंने इस्तीफे का दांव खेला है।
साइरस मिस्त्री का कोई योगदान नहीं
टाटा संस ने कहा कि कंपनियां, कर्मचारियों की मेहनत से यहां तक पहुंची हैं और इसमें साइरस मिस्त्री का कोई योगदान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications