Cryptocurrency Update: गिरने के बाद संभला क्रिप्टो बाजार, Bitcoin में तेजी,रिकॉर्ड बनाने की ओर Ether
Cryptocurrency Update: गिरने के बाद संभला क्रिप्टो बाजार, Bitcoin में तेजी,रिकॉर्ड बनाने की ओर Ether
नई दिल्ली, 1 दिसंबर । क्रिप्टोबाजार में सुधार की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में सुधार देखने को मिला है। बिटक्वाइन, इथर समेत अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी तेजी के साथ बढ़ा है। आज इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 44.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। मंगलवार के मुकाबले आज बिक्वाइन की कीमत में 0.57 फीसदी की तेजी आई है।

वहीं ईथर की कीमत में पिछले 24 घंटे में 6.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया की इस दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 4,888.6 डॉलर या 3.67 लाख रुपए पर पहुंच गई। वहीं सिर्फ एक क्रिप्टो कॉइन, कार्डानो को छोड़कर अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आई है। कार्डानो को आज 0.74 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इसकी कीमत 122.49 रुपए पर पहुंच गया है।
इसके अलावा डॉजकॉइन की कीमत में 0.18 फीसदी की तेजी आई तो वहीं शीबा इनु की कीमत में 8.08 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डॉजकॉइन की कीमत लगभग 16.92 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं शीबा इनु की वैल्यू लगभग 0.003589 रुपए पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद में क्रिप्टोकरेंसी के लिए बिल लाया जाएगा। वहीं सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पष्ट कर चुकी हैं कि सरकार बिटक्वाइन को करेंसी के रूप में मान्यता देने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। संसद में वित्त मंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार बिटक्वाइन ट्रांजैक्शन का कोई डेटा कलेक्ट नहीं करती है।












Click it and Unblock the Notifications