क्रिप्टो प्लेटफॉर्म WazirX को जबर्दस्त फायदा, एक साल में 1735% बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम, कीमत कर देगी हैरान

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने पिछले एक साल में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी है। इसका फायदा क्रिप्टो ट्रे़डिंग प्लेटफॉर्म को भी जमकर हुआ है। मशहूर क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वजीरएक्स ने बताया है कि इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम एक साल में 1735 प्रतिशत बढ़कर 43 अरब डॉलर पहुंच गया है।

Cryptocurrency

पिछले एक साल में बिटकॉइन और दूसरी डिजिटल करेंसी की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते यह शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

गुरुवार को अपने यूजरबेस के बारे में बताते हुए वजीरएक्स ने कहा कि इसके कुल यूजर में 66 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम है। कंपनी ने कहा इस साल प्लेटफॉर्म पर पुरुष यूजर के मुकाबले महिला यूजर ज्यादा आई हैं। पुरुष यूजर के साइन अप में 829 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है वहीं महिला यूजर के साइन अप में 1009 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

छोटे शहरों में भी बढ़ा यूजरबेस
वज़ीरएक्स ने अपने बयान में कहा, "गुवाहाटी, करनाल, बरेली जैसे छोटे शहरों से प्रतिभागियों की संख्या में भी 700% की वृद्धि हुई, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से बढ़ती रुचि का संकेत मिलता है।"

वज़ीरएक्स की एनएफटी मार्केटप्लेस में भी बड़ी भागीदारी देखी गई। 2021 में अब तक 962 से अधिक रचनाकारों ने 12,600 एनएफटी की माइनिंग की और उनमें से 5267 से अधिक लगभग ₹2.4 करोड़ की कीमत की बिक्री की।

बिटकॉइन का रेट
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने गुरुवार को 3.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और यह 2.26 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन आज 49,086 डॉलर की कीमत पर कारोबार कर रही थी। बिटकॉइन ने बाजार प्रभुत्व में 0.60 प्रतिशत की कमी दर्ज की है और यह 41 प्रतिशत पर बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+