Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन ने किया निराश, जानें कैसा है बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन ने किया निराश, जानें कैसा है बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

नई दिल्ली, 17 फरवरी। बिटक्वाइन की कीमत में 17 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में 0.08 फीसदी की तेजी आई है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का बाजार 1.99 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। अगर सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटट्वाइन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में 0.03 फीसदी की गिरावट आई है और ये गिरकर 44,039.12 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

 Cryptocurrency Prices Today: Know Latest Bitcoin, Ethereum, Cardano, Polkadot

बिटक्वाइन की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। बिटक्वाइन के अलावा अगर अन्य क्रिप्टो क्वाइन की कीमत पर नजर डाले तो आज Ethereum में आज 0.17 फीसदी की तेजी आई और ये 2,45,505.3 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं Cardano में भी 0.46 फीसदी की गिरावट आई है। आज इसकी कीमत 85.16 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि Avalanche के भाव 4.56 फीसदी की तेजी के साथ 7,644.04 रुपए पर पहुंच गए हैं।

वहीं पोल्काडॉट की कीमत में 0.11 फीसदी की गिरावट आई और ये 1,547.43 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि लाइटक्वाइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 9,932.51 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं टीथर की कीमत 0.1 फीसदी गिरकर 77.98 रुपए पर चल रहा है। आज डॉगीक्वाइन की कीमत 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 11.65 रुपए पर ट्रेड कर रही हैं। Terra की कीमत में 0.24 फीसदी का उछाल आया है। आज इसकी कीमत 4,385.31 रुपए पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ समय में निवेश के लोकप्रिय विकल्प के तौर पर उभरकर आया है। इस डिजिटल क्वाइन में युवा खूब निवेश कर रहे हैं। कम समय में अच्छा रिटर्न मिलने के कारण निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन क्रिप्टो क्वाइन में निवेश जोखिम से भरा है। एक पल में जहां इसकी कीमत बूस्ट हो जाती है तो वहीं दूसरे ही पल में ये धड़ाम हो जाता है। ऐसे में निवेश से पहले इसके जोखिमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+