Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन की कीमत में उछाल, जानिए बाकी क्रिप्टो का हाल

नई दिल्ली, 26 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में अस्थिरता की स्थिति बनी रहती है। लोग कम समय में अधिक रिटर्न के लिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते हैं, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मेंनिवेश जोखिम से भरा है, जितनी तेजी से ये डिजिटल करेंसी चढ़ता है उतनी ही तेजी से ये धड़ाम भी हो जाता है।बीते कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन एक बार फिर से क्रिप्टो मार्केट में रंगत लौटने लगी है। 26 जनवरी को बिटकॉइन और इथेरियम में उछाल देखने को मिला है।

 Cryptocurrency Prices: Bitcoin Rate hike again, Know popular Cryptocurrency Rate

ये लगातार दूसरा दिन है, जब क्रिप्टोबाजार में रंगत लौटी है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सुबह ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप बढ़कर 1.69 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। आज बिटक्वाइन और इथेरियम की कीमत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज बिटक्वाइन की कीमत 4.67% उछाल के साथ 37,673.47 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इथेरियम की कीमत 4.26 फीसदी बढकर 2,487.37 डॉलर पर पहुंच गया है।

अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा उछाल NinjaFloki, PAPPAY, और Asgardian Aereus में देखने को मिली है। आज निंजाफोल्की की कीमत में 565.91 फीसदी उठा, वहीं PAPPAY में 480.23 फीसदी उछला। इसके अलावा एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.620448 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 3.24 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 0.01 फीसदी बढ़ा और 1.05 डॉलर का चल रहा है। वहीं डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का भाव इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.145415 डॉलर का चल रहा है। इसमें 6.62 फीसदी की तेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+