Cryptocurrency Prices: आज फिर गिरा बिटक्वाइन, जानें टॉप क्रिप्टोक्वाइन का हाल
नई दिल्ली, 27 जनवरी। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का बाजार बहुत तेजी से विस्तार कर रहा है। लोग क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं, खासकर युवा क्रिप्टो करेंसी में खूब निवेश कर रहे हैं। दरअसल क्रिप्टो करेंसी कम समय में अधिक रिटर्न देता है, हालांकि क्रिप्टोकरेंसी जितनी रफ्तार से ऊपर चढ़ता है उतनी ही तेजी से गिर भी जाता है। अगर आज की बात करें तो सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट आई।

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटालइजेशन में आज 2.33 फीसदी की गिरावट आई। वहीं बिटक्वाइन की कीमत में आज 2.31 फीसदी की गिरावट आई है। आज बिटक्वाइन कीमत 29,37,757 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। बिटक्वाइन के अलावा एथोरियम की कीमत में 2.46 फीसदी की गिरावट आई और ये 1,94,500.1 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा कार्डानो की कीमत में 0.41 फीसदी की गिरावट आई है। आज इसकी कीमत 84.25 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं Avalanche 7.28 फीसदी गिरकर 5,098.87 रुपए पर पहुंच गया। इसके अलावा पोल्काडॉट की कीमत 5.89 फीसदी गिरकर 1,428.5 रुपए पर पहुंच गया।
वहीं लाइटक्वाइन की कीमत 2.92 फीसदी की गिरकर 8,499.98 रुपए पर पहुंच गया। वहीं डॉगक्वाइन की कीमत 2.22 फीसदी गिरकर 11.46 रुपए पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर बिल जाने जा रही है। शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 बिल पेश किया।












Click it and Unblock the Notifications