Cryptocurrency Price Today: बिटक्वाइन ने दिया तगड़ा झटका, जानें बाकी क्रिप्टो का हाल

Cryptocurrency Price Today: बिटक्वाइन ने दिया तगड़ा झटका, जानें बाकी क्रिप्टो का हाल

नई दिल्ली, 9 फऱवरी। क्रिप्टोकरेंसी का चलन जितनी तेजी से बढ़ा है उसके जोखिम की बातें भी उतनी ही जरूरी है। लोग कम समय में अधिक रिटर्न और लाभ पाने के लिए धड़ल्ले से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। खासकर युवा तेजी से बिटक्वाइन समेत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि क्रिप्टो बाजार बेहद जोखिम भरा है। डिजिटल करेंसी के दाम पलक झपकते आसमान छूने लग जाते हैं तो दूसरे ही पल धड़ाम हो जाते हैं। जहां मंगलवार को बिटक्वाइन समेत तमाम क्रिप्टोकरेंसी में तेजी देखने को मिली तो वहीं आज बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट आई है।

 Cryptocurrency Price Today: Bitcoin crash, know other crypto coin latest rate

बुधवार को बिटक्वाइन ने एक बार फिर से निवेशकों को तगड़ा झटका दिया। आज इसकी कीमत में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली हैं। बिटक्वाइन ही नहीं बल्कि टेथर, कार्डानो, सोलाना, पोल्काडॉट, जैसे क्रिप्टो क्वाइन की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 0.66 फीसदी गिर गया

coinmarketcap.com के मुताबिक आज बिटक्वाइन की कीमत 43,429.32 डॉलर पर पहुंच गई। वहीं अन्य क्रिप्टो करेंसी का हाल देखें तो इथेरियम की कीमत 3103.43 डॉलर, टेथर के भाव 1.00 डॉलर, BNB 414.39 डॉलर, यूएसडी कॉइन 1.00 डॉलर, एक्सआरपी 0.8518 डॉलर, कार्डानो 1.18 डॉलर, सोलाना 111.26 डॉलर, टेर्रा 54.88 डॉलर और पोल्का डॉट की कीमत 21.49 डॉलर पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+