Cryptocurrency: जानें बिटक्वाइन समेत इन बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
Cryptocurrency: जानें बिटक्वाइन समेत इन बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
नई दिल्ली, 9 जनवरी। कम समय में तेजी से अधिक रिटर्न पाने के लिए लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी से आने वाले उछाल के कारण ये डिजिटल क्वाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर कीमत कीा बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत जितनी तेजी से ऊपर चढ़ती हैं उतनी ही तेजी से नीचे भी उतर जाती है।

रविवार को बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 0.24 फीसदी की तेजी आई और बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 42,005.31 डॉलर पर पहुंच गया है। बिटक्वाइन का मार्केट कैप 794.85 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। अगर रिटर्न की बात है तो 1 जनवरी 2022 से अब तक इस पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने 9.41 फीसदी का रिटर्न दिया है।
बिटक्वाइन के अलावा अगर दूसरी क्रिप्टो करेंसी की कीमत पर नजर डालें तो एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 3,134.77 डॉलर का चल रहा है। इसकी कीमत में 2.67 फीसदी की गिरावट आई हैं। रिटर्न की बात है तो 1 जनवरी 2022 से अब तक एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने 15.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में आज 1.61 फीसदी की गिरावट आई और आज इसकी कीमत क्वाइनडेस्क पर रेट 0.755129 डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं इस क्रिप्टो ने इस साल अब तक 8.91 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो इसमें 2.32 फीसदी की गिरावट आई और ये 0.152442 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं रिटर्न की बात करें तो इस करेंसी ने इस साल 10.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications