Bitcoin समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट, जानें कैसा रहा मार्केट का हाल
Bitcoin की कीमतों में गिरावट, जानें कैसा रहा मार्केट का हाल
नई दिल्ली, 6 जनवरी। कम समय में तेजी से अधिक रिटर्न पाने के लिए लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी से आने वाले उछाल के कारण ये डिजिटल क्वाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अगर कीमत कीा बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत जितनी तेजी से ऊपर चढ़ती हैं उतनी ही तेजी से नीचे भी उतर जाती है।

शुक्रवार को बिटक्वाइन समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 2.45% की और गिरावट दर्ज की गई है। बिटक्वाइन की कीमत की बात करें तो ये 45,488 डॉलर या लगभग 33 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है। जबकि गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत 46,631 डॉलर यानी करीब लगभग 34.6 लाख रुपए पर बंद हुआ था।
क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के मुताबिक बिटक्वाइन के अलावा ईयर की कीमत में 7.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 3,516 डॉलर या 2.6 लाख रुपए पर ट्रेड हो रहा था। वहीं Dogecoin और Shiba Inu की परफॉर्मेंस भी आज खास नहीं रही। दोनों की क्वाइन की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि बिटकॉइन की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications