क्रिप्टो बाजार के लिए कैसा होगा आने वाला हफ्ता, पिछले सप्ताह के कारोबार से समझिए

नई दिल्ली, 11 जुलाई। बिटकॉइन के लिए बीता सप्ताह अपेक्षाकृत रूप से शांत रहा। हालांकि निचले और उच्च दोनों पक्षों में उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन डिजिटल टोकन अपेक्षाकृत कम अस्थिरता के साथ समाप्त हुआ। सप्ताह के दौरान बिटकॉइन ने 35,894 का उच्च स्तर बनाया तो 32,000 डॉलर के निचले स्तर को छुआ। सप्ताह में बिटकॉइन में 2.36 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

Bitcoin

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी और बाजार में बिटकॉइन का विकल्प बनने की कोशिश में लगी एथेरियम ने एक बड़ी हिट ली है। सप्ताह के लिए यह 4.52 प्रतिशत नीचे है।

बिटकॉइन के डेली चार्ट से संकेत मिलता है कि कारोबार की मात्रा में गिरावट आई है। यह गिरावट एक प्रमुख संकेत है जो बिटकॉइन के लंबे समय तक होल्ड किए जाने की वजह बनता है। इसके चलते क्रिप्टो एक्सचेंज में बिटकॉइन की आपूर्ति बाधित होती है। अगर यह संचय जारी रहता है तो यह कमी धीरे-धीरे एक बुल मार्केट की वजह बनती है।

अपेक्षाकृत शांत रहा सप्ताह
मैक्रो-इकोनॉमिक मोर्चे पर यह अपेक्षाकृत शांत सप्ताह रहा लेकिन दो घटनाओं ने क्रिप्टो मार्केट में हलचल मचाई।

1- बार्कलेज बैंक ने अपने ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में प्रचलित करेंसी जमा करने से रोक दिया।
2- बिनांस ने यूरोपीय संघ में अपने एसईपीए नेटवर्क के माध्यम से भुगतान अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

हालांकि इन घटनाओं का क्रिप्टोकरेंसी कीमतों को बढ़ाने-गिराने को लेकर कोई असर नहीं रहा है लेकिन इसने कई निवेशकों और व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया है। दुनिया भर के क्रिप्टोकरेंसी निवेशक बैंकों या क्रिप्टो एक्सचेंजों से ऐसे नियामक झटकों के पास संभलकर कदम बढ़ा रहे हैं।

कैसा होगा अगला सप्ताह?
अगला सप्ताह दिलचस्प होने वाला है। बिटकॉइन और एथेरियम दोनों अपने महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों के करीब हैं। यदि ये स्तर टूट जाते हैं तो कई शॉर्ट पोजीशन खुल सकती हैं जो कीमतों को और नीचे ले जाएगी। यदि बिटकॉइन और एथेरियम समर्थन स्तर बनाए रख सकते हैं तो इस बात की अच्छी संभावना है कि बिटकॉइन 36,000 डॉलर के ऊपर की तरफ रुख कर सकती है। चूंकि अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को देखकर अपना रुख तय करती हैं इसलिए बिटकॉइन में तेजी दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी तेजी ला सकती है।

क्रिप्टोकरेंसी सप्ताह में शीर्ष 10 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला टोकन, यूनिस्वैप या यूएनआई रहा है। इस हफ्ते यह करीब 8.25 फीसदी चढ़ा है। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला मीम आधारित करेंसी डोजकॉइन रही। सप्ताह के लिए यह लगभग 13 प्रतिशत नीचे है। बता दें डोजकॉइन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी रही है।

बढ़त हासिल करने वाली सप्ताह की टॉप-5 करेंसी
एक्सी इनफिनिटी (एएक्सएस) ने 79.6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।
कुकॉइन टोकन (केसीएस) ने 77.85 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।
फ्लो ने 67.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।
स्टैक्स (एसटीएक्स) 65.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ चौथे नंबर पर रही।
सिंथेटिक्स (एसएनएक्स) 50.49 बढ़त के साथ टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+