दिल्ली, मुंबई नहीं इन छोटे शहरों में तेजी से फैल रहा क्रिप्टो बाजार, 2021 में 2648% बढ़े यूजर
नई दिल्ली, 19 सितम्बर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड बढ़त देखी है। पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टो बाजार की तरफ आकर्षित हुए हैं। खास बात यह है भारत में क्रिप्टोकरेंसी बाजार दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों की तुलना में छोटे शहरों में तेजी से फैल रहा है। क्रिप्टो एक्सचेंजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन एक्सचेंजों में बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों से अधिक यूजर जुड़े हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स के अनुसार भारत में अधिकांश यूजर्स 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। यही नहीं साल 2021 में टियर-1 और टियर-2 शहरों में एक्सचेंज के यूजर्स साइनअप में 2648 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। एक्सचेंज का दावा है कि 2021 में अब तक 73 लाख यूजर्स ने अपना पंजीकरण किया है जिनका कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 21.8 अरब डॉलर से अधिक है।
वजीरएक्स के सीईओ निश्चल शेट्टी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर कुल यूजर्स का 55% टियर-2 और टियर-3 शहरों से आया है। जो टियर-1 शहरों को पीछे छोड़ते हुए 2375% की वृद्धि दर्शाता है। अन्य एक्सचेंजों ने भी लखनऊ, अहमदाबाद, पटना, भोपाल, वडोदरा और कोलकाता जैसे शहरों में नए यूजर्स में वृद्धि दर्ज की गई है।
90% प्रतिशत तकनीकी और मैनेजमेंट क्षेत्र से
रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य एक्सचेंज बॉययूकॉइन ने भोपाल के नए निवेशकों में 100 प्रतिशत की बढ़त देखी है। क्रिप्टो एक्सचेंजों पर यूजर साइनअप करने वाले इन निवेशकों में 90% से ज्यादा आईटी, एमबीए ग्रेजुएट, इंजीनियर और स्टार्टअप मालिक के पेशेवर हैं।
भारत में बढ़ते क्रिप्टो बाजार के पीछे देश के युवाओं का निवेश को लेकर बदलता नजरिया सबसे अहम वजह है जिसमें संपत्ति के चुनाव और इन परिसंपत्तियों को खरीदने के तरीके में बदलाव देखा गया है। ये युवा निवेशक न केवल सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को खरीद रहे हैं बल्कि दूसरी डिजिटल करेंसी में भी निवेश कर रहे हैं।
रिपोर्ट बताती हैं कि 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में औसत निवेश 2020 की तुलना में लगभग 30% अधिक था। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक नियामक समाचार और बिटकॉइन, एथेरियम, डॉगकोइन, कार्डानो और सोलाना जैसी परिसंपत्तियों में समग्र स्वस्थ बैल चक्र ने आगे बढ़ने में योगदान दिया।
आज का क्रिप्टो बाजार
रविवार को अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंस मिक्स में कारोबार कर रही थी। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.75 प्रतिशत बढ़कर 2.15 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन दोपहर 2.50 मिनट पर 48.156 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि 1.14 प्रतिशत नीचे है। दूसरे नंबर की डिजिटल करेंसी ईथर 2.40 प्रतिशत नीचे गिरकर 3,433.81 डॉलर पर कारोबार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications