3 महीने बाद 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन 50,000 डॉलर की ओर

नई दिल्ली, 14 अगस्त। क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने शनिवार को एक बार फिर से ग्रीन में कारोबार करते हुए ग्लोबल मार्केट कैप में 2 ट्रिलियन डॉलर के मील के पत्थर को छू लिया है। पिछले दिन के मुकाबले वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में 4.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार मूल्य 108 अरब डॉलर रहा है जो 4.16 प्रतिशत ज्यादा है। क्रिप्टो मार्केट में ये तेजी इस बात का संकेत है कि दुनिया भर में क्रिप्टो संपत्ति की स्वीकार्यता बढ़ रही है। इसमें भारत भी शामिल है।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने शनिवार सुबह बढ़िया शुरुआत करते हुए 47,000 डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया और यह एक बार फिर से 50,000 डॉलर की ओर बढ़ रही है। कॉइनमार्केट कैप के अनुसार शनिवार दोपहर 12.25 बजे 47,583 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले दिन के मुकाबले 3.98 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए इसका मार्केट कैप 894 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले सात दिनों में बिटकॉइन ने 10.11% की वृद्धि दर्ज की है।

तेजी से बढ़ रहा क्रिप्टो बाजार
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी के लिए स्वीकार्यता बढ़ने के साथ ही यह मुख्यधारा की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे में सभी स्थिर सिक्कों की मात्रा 83.80 अरब डॉलर रही है जो कि 24 घंटे में कुल मार्केट कैप का 77.51 प्रतिशत है।

बिटकॉइन में यह तेजी ऐसे समय मे आई है जब हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी को हैकरों ने अंजाम दिया था। हैकरों ने पॉली नेटवर्क पर हमला करके 61 करोड़ डॉलर (4500 करोड़ रुपये से ज्यादा) की क्रिप्टो संपत्ति को चुरा लिया था। जिन संपत्तियों को चुराया गया था उनमें सबसे बड़ी मात्रा दूसरी सबसे बड़ी करेंसी ईथर की थी। हालांकि हैकरों ने चोरी की गई लगभग सारी रकम को अब तक वापस कर दिया है।

हैकर्स ने लौटाई रकम
पॉली नेटवर्क के मुताबिक 'व्हाइट हैट' के नाम से रकम चुराने वाले 'एथिकल हैकर्स' ने मल्टी सिग्नेचर वालेट में रकम को ट्रांसफर किया है। एथिकल हैकर्स उन हैकर्स समूह को कहा जाता है जो किसी नेटवर्क या संपत्ति में साइबर कमजोरियों को उजागर करने के लिए हमला करते हैं लेकिन उनका उद्येश्य रकम लेकर भागना या वसूली करना नहीं होता है।

पॉली नेटवर्क ने कहा कि अब टीथर स्थिर स्टॉक में के 3.3 करोड़ डॉलर की रकम वापस की जानी शेष है जिसे क्रिप्टोकरेंसी फर्म ने हमले के बाद फ्रीज कर दिया था।

टॉप क्रिप्टोकरेंसी का हाल
शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब कुछ प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी ने इस तरह से कारोबार किया है।

बिटकॉइन 47,583 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि 24 घंटे में 3.98 प्रतिशत ज्यादा है।
दूसरी सबसे प्रमुख करेंसी ईथर 3304 डॉलर की कीमत पर थी। पिछले दिन के मुकाबले इसने 4.23 प्रतिशत बढ़त देखी है।
कारडॉनो 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 2.18 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।
बिनांस 410 डॉलर पर है जो कि 24 घंटे में 2.94 प्रतिशत की वृद्धि पर है।
स्थिर कॉइन टीथर 1 डॉलर पर है लेकिन यह 0.01 प्रतिशत नीचे की ओर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+