Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी का कमाल, बर्गर बनाने वाला बन गया अरबपति, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को भी पछाड़ा
Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी का कमाल, बर्गर बनाने वाला बन गया अरबपति, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को भी पछाड़ा
नई दिल्ली, 13 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश हमेशा से अस्थिरता से भरा रहता है। ये डिजिटल करेंसी एक पल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है तो वहीं दूसरे ही पल ये धड़ाम हो जाता है। कम समय में अधिक और त्वरित रिटर्न देने के कारण इस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश तेजी से बढ़ा रहा है। इस डिजिटल करेंसी को लेकर पिछले कुछ सालों में क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इस क्रिप्टोकरेंसी ने कई लोगों को बुलंदियों पर भी पहुंचा दिया। इन्हीं में एक नाम बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ का हैं, जिन्होंने इस क्रिप्टोकरेंसी के दम पर बर्गर बनाने वाले से अरबपति बना दिया है।

बर्गर बनाने को बना दिया अरबपति
क्रिप्टोकरेंसी के दम पर बिनांस सीईओ चांगपेंग झाओ अरबपतियों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चांगपेंग झाओ की कुल संपत्ति 96 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस संपत्ति के साथ ही उन्होंने भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। अनुमान के मुताबिक चांगपेंग झाओ का नेटवर्थ फिलहाल 96 अरब डॉलर है। वहीं मुकेश अंबानी का नेटवर्थ इस समय करीब 93.4 अरब डॉलर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, झाओ कभी मैकडॉनल्ड्स में बर्गर बनाने वाली टीम में काम करते थे। आज वो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के फाउंडर लैरी पेज जैसे अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होकर सीधी टक्कर दे रहे हैं।
2017 में क्रिप्टोकरेंसी में किया निवेश
रिपोर्ट के मुताबिक चांगपेंग झाओ ने साल 2017 में अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। अच्छा रिटर्न मिला तो उन्होंने अपना फ्लैट बेच कर उस पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। उनका ये दांव चला और आज वो दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं। जहां झांओ की संपत्ति बढ़ी तो वहीं उनके क्रिप्टो क्वाइन बिनांस क्वाइन में भी जबरदस्त उछाल आया। बिनांस क्वाइन में एक साल में 1300 फीसदी का उछाल आया है। बिनांस के 90 फीसदी शेयर बिनांस के पास हैं। झाओ की माने तो आने वाले दिनों में क्रिप्टो करेंसी में और तेजी आएगी। क्रिप्टो अभी अपने विकास स्टेज में है।












Click it and Unblock the Notifications