क्रिप्टो निवेशक सावधान! डूब सकती है सारी कमाई, यूरोपीय नियामकों की चेतावनी
लंदन, 19 मार्च। क्रिप्टोकरेंसी के निवेशक सावधान हो जाएं। यूरोपीय संघ की प्रतिभूति, बैंकिंग और बीमा नियामकों ने एक संयुक्त बयान में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए गए सभी पैसे डूब सकते हैं और निवेशक घोटालों का शिकार हो सकते हैं।

यूरोपीय संघ की तीन अधिकारियों ने बयान में कहा "उपभोक्ताओं को इन संपत्तियों को खरीदने पर अपने सभी निवेश किए गए धन को गंवा देने का जोखिम उठाना पड़ सकता है।" अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं के पास मौजूदा यूरोपीय संघ के वित्तीय सेवा कानून के तहत मुआवजे के लिए कोई कानूनी सुरक्षा या सहारा नहीं है।
यूरोपीय नियामक ने इस बात पर चिंता जताते हुए कहा है कि अधिक उपभोक्ता जोखिम के बारे में कोई जानकारी रखे बिना 17,000 क्रिप्टोकरेंसी खरीद रहे हैं। इनमें बिटकॉइन और ईथर भी हैं जो बाजार का 60 प्रतिशत हिस्सा लिए हुए हैं।
हालिया दिनों में बड़ी व्यवसायिक हस्तियों ने क्रिप्टोकरेंसी में दिलचस्पी दिखाई है और इसके समर्थन में खूब बयान दिए हैं। बयान में इस पर भी सावधान किया गया है। बयान में कहा गया है "उपभोक्ताओं को सोशल मीडिया और प्रभावशाली लोगों सहित भ्रामक विज्ञापनों के जोखिमों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उपभोक्ताओं को विशेष रूप से कम समय में ज्यादा और तेज रिटर्न देने के वादों से सावधान रहने की जरूरत है। खासकर वे जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं।"
बयान में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को इस बात से भी अवगत होना चाहिए कि कुछ क्रिप्टोकरेंसी बनाने के लिए ऊर्जा की खपत अधिक है और पर्यावरण पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार का हाल
शनिवार को क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 3.64 प्रतिशत बढ़कर 1.88 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जबकि बीते 24 घंटे में ट्रेडिंग वॉल्यूम 25.63 बढ़कर 97.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्थिर सिक्कों की संख्या 77.40 अरब डॉलर है जो बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो मार्केट कैप का 79.32 प्रतिशत है।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शनिवार सुबह 41,749 डॉलर पर कारोबार कर रही थी और इसका प्रभुत्व 42.12 प्रतिशत पर रहा जो कि 0.26 प्रतिशत नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications