क्रिप्टोकरेंसी ने बदल दी इन 5 लोगों की किस्मत, चंद सालों में अरबों में पहुंचा कारोबार

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: पहले के जमाने में ज्यादातर लोग गोल्ड, प्रॉपर्टी आदि में निवेश करते थे, लेकिन अब जमाना बदल गया है। पिछले दो साल से क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों की पसंद बनती जा रही है, हालांकि ये निवेश बड़े जोखिमों से भरा पड़ा है। इसके अलावा एक बात ये भी सच है कि क्रिप्टोकरेंसी ने बहुत से लोगों को जमकर मुनाफा दिलाया। कुछ तो इसी की बदौलत चंद सालों में ही अरबों में खेलने लगे, जबकि वो एक आम परिवार से आते थे। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 लोगों के बारे में-

FTX के फाउंडर सैम

FTX के फाउंडर सैम

सबसे पहले बात करते हैं सैम बैंकमैन-फ्राइड की, जो क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर और सीईओ हैं। FTX की स्थापना मई 2019 में हुई थी, लेकिन आज सैम की संपत्ति 1.67 लाख करोड़ के पार है। इसी वजह से फोर्ब्स ने उन्हें सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया है। क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक सैम की ज्यादातर संपत्ति FTX के शेयर और टोकनों में है। साथ ही उनका कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा, ऐसे में वो नए साल में नया कीर्तिमान रच सकते हैं।

क्वाइनबेस सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रांग

क्वाइनबेस सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रांग

दूसरे नंबर पर ब्रायन आर्मस्ट्रांग हैं, जो क्रिप्टो एक्सचेंज क्वाइनबेस के सीईओ और को-फाउंडर हैं। क्वाइनबेस अमेरिका के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक है। अप्रैल 2021 में क्वाइनबेस के सूचीबद्ध होने के बाद से ब्रायन की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। मौजूदा वक्त में उनकी कुल संपत्ति 11.5 अरब डॉलर के आसपास है।

चीनी मूल के चेंगपेंग झाओ

चीनी मूल के चेंगपेंग झाओ

अब बात चीनी मूल के बिजनेसमैन चेंगपेंग झाओ की, जो बाइनेंस के फाउंडर और सीईओ हैं। हालांकि अब वो कनाडा शिफ्ट हो चुके हैं और वहीं से उनका पूरा करोबार चलता है। बाइनेंस क्रिप्टोकरेंसी भी है और ये क्रिप्टो खरीदने का प्लेटफॉर्म भी। इस साल उनकी कुल संपत्ति 1.9 बिलियन डॉलर के आसपास रही।

कैमरॉन और टाइलर ब्रदर

कैमरॉन और टाइलर ब्रदर

आखिर में बात कैमरॉन और टाइलर विंकलवॉस की, कैमरॉन-टाइलर ब्रदर के नाम से मशहूर हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकुलेशन में अभी जितने भी बिटकॉइन हैं, उनमें से 1 फीसदी यानि 1.80 लाख बिटकॉइन इन दोनों के पास है। मौजूदा वक्त में एक बिटकॉइन 35 लाख के आसपास है। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि दोनों की किस्मत कैसे कम वक्त में बदल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+