Cryptocurrency: सप्ताह के आखिरी दिन क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली, 19 फरवरी: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। आज सप्ताह के आखिरी दिन, शनिवार को क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन शनिवार शाम को इसकी कीमत में 57 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा इथेरियम में भी गिरावट आ रही है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के दाम नीचे आ रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में भी यही हाल देखने को मिल रहा है। फेड की नीतिगत ब्याज दरों को लेकर चेतावनी और रूस-युक्रेन के बीच टकराव की आशंका को इस गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है।
ये साल नहीं रहा कुछ खास
मौजूदा साल यानी, 2022 में क्रिप्टोकरेंसी का बाजार कुछ खास नहीं रहा है। क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल अब तक बिटक्वाइन की कीमत में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। अगर टॉप 10 क्रिप्टो क्वाइन की कीमतों पर गौर करें तो इस साल उनमें औसतन सात फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। एक दिन पहले शुक्रवार को भी बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications