महंगाई के मोर्चे पर सरकार को एक और झटका, मई में CPI 4.23% से बढ़कर 6.30% पर आई
नई दिल्ली, 14 जून। कोरोना काल में जहां लोगों का बजट गड़बड़ हुआ है वहीं सरकार ने महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका दे दिया है। थोक महंगाई के बाद अब खुदरा महंगाई भी बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मई में CPI 4.23 फीसदी से बढ़कर 6.30 फीसदी पर आ गई है। जानकारी के मुताबिक मई में खाने-पीने की चीजों की रिटेल महंगाई अप्रैल के 1.96 फीसदी से बढ़कर 5.01 फीसदी पर आ गई है। वहीं मई में सब्जियों की महंगाई -14.18 फीसदी से बढ़कर -1.92 फीसदी पर आ गई है।

इसके अलावा मई महीने में इंधन और बिजली की महंगाई अप्रैल कर तुलना में 7.91 फीसदी से बढ़कर 11.58 फीसदी पर आ गई है। इतना ही नहीं हाउसिंग महंगाई 3.86 फीसदी पर आ गई है जो पहले 3.73 फीसदी थी। आपको बता दें कि RBI ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रिटेल इंफ्लेशन का अनुमान 5.1 फीसदी रखा है। उसके मुताबिक जून तिमाही में खुदरा महंगाई दर 5.2 फीसदी, सितंबर तिमाही में यह 5.4 फीसदी, दिसंबर तिमाही में 4.7 फीसदी और मार्च तिमाही में इसके 5.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications