Hero MotoCrop: कोरोना का असर, हीरो मोटोकॉर्प ने प्रोडक्शन किया बंद, अगले कुछ दिनों तक सभी प्लांट बंद
Hero MotoCrop: कोरोना का असर, हीरो मोटोकॉर्प ने प्रोडक्शन किया बंद, अगले कुछ दिनों तक सभी प्लांट बंद
नई दिल्ली, अप्रैल 21: कोरोना की दूसरी तरह तबाही बनकर आई है। देश में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, पश्चिम बंगाल समेत तमाम राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। कई राज्यों को मिनी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ रहा है। ऐसे में इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। वहीं मजदूरों के पलायन के चलते कई कंपनियों को अपना प्रोडक्शन बंद करना पड़ा है।

हीरो मोटोकॉर्प के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के गुरुग्राम और घारूहेरा में हैं। इसके अलावा कंपनी के प्लांट आंध्र प्रदेश के चित्तूर, हरिद्वार, नीमराना और गुजरात में हैं। कंपनी के इन प्लांट्स में करीब 80000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने इस प्लांट को अस्थाई तौर पर बंद किया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications