Covid 19 Effect: 31 मार्च तक सिर्फ 4 घंटे खुलेंगे HDFC बैंक, जानिए कैसे होगा अब काम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एचडीएफसी बैंक ने बड़ा फैसला लिया है, सोमवार यानी आज से ही एचडीएफसी बैंक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही खुलेगा और इसके अलावा बैंक में सामान्य तौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को जो छुट्टी रहती है, वो जारी रहेगी. फिलहाल ये फैसला 31 मार्च तक जारी रहेगा, यही नहीं बैंक ने अपने कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत भी दे दी है।

यही नहीं बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वह कैश का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआईडी के जरिए करें, बैंक ने इस बारे में रविवार रात से ही मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं, बैंक की ओर से अपील की गई है कि ग्राहक बैंक के एप, पे जैप आदि का प्रयोग करें ताकि सामाजिक दूरी या सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया जा सके, वो चेक क्लियरिंग के लिए चेक को ब्रांचेज के बाहर बने चेक ड्रॉप बॉक्स में डालें जिससे वो बैंकों के अंदर न जाएं और बैंकों में अनावश्यक भीड़ न लगे।
खास बातें
- एचडीएफसी बैंक भारत का एक प्रमुख बैंक है, मुंबई, भारत में इसकी स्थापना अगस्त 1994 में की गयी थी।
- एचडीएफसी बैंक ने जनवरी 1995 में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में कार्य शुरू किया।
- मोबाइल बैंकिंग भी हिंदी में उपलब्ध है।
- इसके शाखाओं की अधिकतम संख्या मुंबई और नई दिल्ली में हैं।












Click it and Unblock the Notifications