Corona की पहली शिकार बनी एयर डेक्कन एयरलाइंस, कंपनी ने परिचालन बंद कर कर्मचारियों को बिना सैलरी छुट्टी पर भेजा

इस एयरलाइंस का काम बंद, बिना सैलरी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संकट देश पर गहराता जा रहा है। 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण देश बंद है। रेल, विमान और सड़क परिवहन पूरी तरह से ठप है। कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। कोरोना का असर देश की इकोनॉमी को हिलाने लग गई है। इसका पहला शिकार बनी रीजनल एयरलाइंस कंपनी एयर डेक्कन (Air Deccan)। लॉकडाउन के बीच ही एयरलाइंस ने अपने परिचालन को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी। कंपनी ने न केवल अनिश्चितकालिन सेवा बंद करने की घोषणा की बल्कि कर्मचारियों को बिना सैलरी के ही छुट्टी पर भेज दिया।

 Coronavirus Side Effect: Air Deccan Airlines ceases its operations, all empl put on sabbatical without pay

रविवार को एयर डेक्कन ने घोषणा कर दी कि कर्मचारियों को अनिश्चितकाल के लिए अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए सूचना भेजी। एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कर्मचारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति उनके निपरीत है। सरकार की ओर से 14 अप्रैल तक विमान सेवा को बंद रखने का निर्देश दिया गया है, ऐसे में कंपनी के पास अगले आदेश तक के लिए परिचालन बंद कर देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कर्मचारियों ने माफी मांगते हुए कहा कि कंपनी अभी इस स्थिति में नहीं है कि वो अपने किसी भी कर्मचारी को परिचालन बंद होने की स्थिति में सैलरी दे सके।

एयरलाइंस के सीईओ ने कहा कि एयरलाइंस के सभी परमानेंट, अस्थायी और अनुबंध कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन अवधि तक अवैतनिक अवकाश पर भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि क्षेत्रीय विमान कंपनी एयर डेक्कन पश्चिम भारत में क्षेत्रीय उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी के पास 18 सीटों वाली 4 विमानें हैं। कंपनी का मुख्यालय गुजरात में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+