मोदी सरकार के लिए राहत की खबर, थोक महंगाई के बाद खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट, 18 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के लिए थोक महंगाई दर के बाद एक और राहत की खबर आई है। थोक महंगाई दर के बाद खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट आई है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर गिरकर 2.19 फीसदी हो गया। इसके साथ ही यह 18 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

दिसंबर में CPI 2.19 % रहा, जबकि नवंबर में खुदरा महंगाई दर 2.33 फीसदी था। देश में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ ईंधन की कीमतों में आई मामूली बढ़ोतरी की वजह खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। खुदरा महंगाई दर के साथ-साथ थोक महंगाई दर में भी कमी आई। दिसंबर में थोक महंगाई दर 3.80 फीसदी रही, जो 8 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। नवंबर में थोक महंगाई 4.64 फीसद थी।
आपके लिए अच्छी खबर
माना जा रहा है कि महंगाई दर में आई गिरावट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ ब्याज दर में कटौती कर लोगों को राहत दे सकता है। अगले महीने होने वाली आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications