Confirm Rail Ticket Transfer: अब दूसरे के कन्फर्म ट्रेन टिकट पर भी कर सकेंगे यात्रा, जानिए कैसे?
Train Ticket: ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए IRCTC के ऐप एक बढ़िया विकल्प है, इससे मिनटों में टिकट बुक हो जाता है और ये पूरी तरह से सेफ है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत सारे नियम बना रखे हैं लेकिन अक्सर लोगों को इस नियम की पूरी जानकारी या सही जानकारी नहीं होती है, जिसके चलते वो इन योजनाओं का फायदा उठा नहीं पाते हैं और अक्सर उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। ऐसा ही एक नियम है कन्फर्म ट्रेन टिकट को ट्रांसफर करने का, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है।
अक्सर देखा जाता है कि परिवार के कई सदस्यों के साथ जब आप कभीं घूमने -फिरने या शादी-ब्याह में जा रहे होते हैं और इसके लिए ग्रुप यानी अधिक संख्या में टिकट बुक करते हैं तो उसमें कुछ के तो टिकट बुक हो जाते हैं और कुछ लोगों का टिकट कन्फर्म नहीं होता है।
तत्काल का टिकट बुक करना पड़ता है
ऐसी सूरत में अक्सर परिवार के सामने दो ही विकल्प बचते है और वो ये है कि या तो वो टिकट कैंसिल कर दें या फिर अपनी जगह जिस व्यक्ति को भेजना होता है उसके लिए नया टिकट लें और अक्सर नया टिकट मिलता नहीं है ऐसी सूरत में या तो तत्काल का टिकट दूने दामों में लेना पड़ता है या फिर यात्रा ही रद्द करनी पड़ जाती है।
इंडियन रेलवे का नियम
लेकिन इन सारी झंझटों से बचा जा सकता है। दरअसल इंडियन रेलवे ने बहुत साल पहले ही नियम बनाया था कन्फर्म ट्रेन टिकट को अपनी परिवार या दोस्तों के नाम ट्रांसफर करने का लेकिन इस बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है।
चलिए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से...
- अगर आपको अपने कन्फर्म टिकट पर किसी और को यात्रा करानी है तो आपको इसके 24 घंटे पहले टिकट रिजर्वेशन सेंटर पर एक अप्लीकेशन देना होगा।
- अगर आपने ई-टिकट बुक किया है तो इसके लिए पहले प्रिंट आउट ले लें और अगर काउंटर से बुक किया है तो वो टिकट ले लें।
- जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करना है, उसकी आईडी ( आधार या पैन कार्ड या वोटर आईडी या ड्राईविंग लाइसेंस) रिजर्वेशन सेंटर को दिखाएं।
- इसके बाद टिकट उस संबंधित व्यक्ति के नाम की हो जाती है।
- ये सुविधा ऑनलाइन भी मौजूद है।
- ये विशेष सुविधा एनसीसी कैडेट को मिलती है।
- ध्यान देने योग्य बात ये है कि एक बार किसी के नाम पर ट्रांसफर हो जाए टिकट तो वापस बदला नहीं जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications