नए साल का तोहफा! कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती, जानिए अब क्या है दाम

नई दिल्ली, 01 जनवरी। देश में महंगाई की मार से परेशान लोगों को नए साल पर बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 1 जनवरी, 2022 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपए की कटौती की है। बता दें कि कीमतों में कटौती के बाद शनिवार से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1998.50 रुपए में बिकेंगे। कीमतों में हुई इस कटौती से रेस्तरां, भोजनालयों और चाय की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाले इस सिलेंडर को खरीदने वालों को राहत मिली है। बता दें कि 19 किलो के सिलेंडर का उपयोग लघु उद्योगों के लिए किया जाता है, जो एक बड़ा वर्ग है।

Recommended Video

      New Year 2022: Commercial LPG Gas Cylinder की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम | वनइंडिया हिंदी
      Commercial LPG cylinder prices cut by more than Rs 100

      पिछले महीने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की वृद्धि की गई थी, जिससे दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए पर पहुंच गया था। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की यह कीमत साल 2012-13 के बाद दूसरी सबसे अधिक थी। यूपीएस सरकार में कमर्शियल सिलेंडरों की अधिकतम कीमत 2200 रुपए थी। हालांकि, 14.2 किलो, 5 किलो, 10 किलो कंपोजिट या 5 किलो कंपोजिट सिलेंडर वजन वाले अन्य घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है।

      यह भी पढ़ें: Fact Check: भारत गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, फेक लेटर वायरल

      इससे पहले 1 नवंबर को 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 266 रुपए की तेजी देखी गई, जिससे कीमतें 2,000.50 रुपए हो गईं थीं। नई दर में कटौती के बाद 19 किलो के सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2,101 रुपए के मुकाबले 1,998.50 रुपए हो गई है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की दर मासिक रूप से संशोधित की जाती है। इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलो के सिलिंडर के दाम 43 रुपए और 6 अक्टूबर को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2.50 रुपए घटाए गए थे। 1 सितंबर को 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+