Fact Check: भारत गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, फेक लेटर वायरल

नई दिल्ली, 22 दिसंबर: सोशल मीडिया लोगों पर अक्सर ही कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं। जिनमें कई में बड़े-बड़े दावे होते हैं। हाल ही में एक फर्जी लेटर वायरल हुआ है, जिसमें भारत गैस एजेंसी दिलाने की बात कही गई है। इसमें कुछ रजिस्ट्रेशन फीस लेकर गैस एजेंसी की डीलरशिप दिए जाने की बात कही गई है। बता दें कि ये दावा फर्जी है, ऐसा कोई लेटर कंपनी ने जारी नहीं किया है।

axscdfbgh

सोशल मीडिया पर भारत पेट्रोलियम का एक लेटर वायरल हो रहा है। पत्र में भारत गैस एजेंसी की डीलरशिप प्रदान करने का दावा किया जा रहा है और 12,500 रुपए पंजीकरण शुल्क के रूप में मांगे जा रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चैक ने पाया है कि ये पत्र और इसमें किया गया दावा फर्जी है।

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में कहा गया है कि भारत पेट्रोलियम ने इस तरह का कोई मैसेज जारी नहीं किया है। लोगों से ठगी करने के लिए ये मैसेज भेजा जा रहा है। पीआईबी ने लोगों से इस तरह के किसी मैसेज के बहकावे में नहीं आने और किसी भी जानकारी के लिए भारत पट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए कहा है।

मंत्रालय के नाम पर भी फर्जी मैसेज वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अधिसूचना भी वायरल हो रही है, जिसमें नौकरी देने के ऑफर दिए जा रहे हैं। ये वायरल अधिकारिक सूचना 'कौशल विकास मंत्रालय' की बताई जा रही है। 'कौशल विकास मंत्रालय' के नाम से वायरल इस अधिसूचना में दावा किया जा रहा है कि इस मंत्रालय ने वैकेंसी निकाली है, जिसमें अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क 1645 रुपये मांग रहे हैं। लेकिन ये दावा और और अधिसूचना दोनों फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि 'कौशल विकास मंत्रालय' ने किसी भी तरह की कोई नौकरी नहीं निकाली है, इस पर यकीन ना करें।

Fact Check

दावा

भारत गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने का दावा

नतीजा

दावा झूठ, वायरल हो रहा लेटर फर्जी

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+