ऑफिस में जगह नहीं, इसलिए कॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का विकल्प
नई दिल्ली। अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नॉलजी सोल्यूशन्स ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन दिया है। कंपनी की न्यूजर्सी स्थित मुख्यालाय ने भारत में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन अपने घर से काम करने का विकल्प दिया है।

स्पेस मैनेजमेंट
आईटी की जानी-मानी कंपनी कॉग्निजेंट ने भारत में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए कहा है कि वो चाहे तो हफ्ते में दो दिन घर से काम कर सकते है कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उसके पास कर्मचारियों को ऑफिस में बिठाने की जगह कम पड़ रही है।
कंपनी उठाएगी खर्च
आपको बता दें कि भारत के 16 शहरों में कॉग्निजेंट दफ्तरों में करीब 160000 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने अप ने कर्मचारियों से कहा है कि जो लोग स्पोर्ट सिस्टम में तहत काम करते है या फिर जो कर्मचारी सीधे तौर पर क्लाइंट को फेस नहीं करते वो घर से काम कर सकते है। कंपनी ने उन कर्मचारियों के ब्रॉडबैंड के खर्च को उठाने की भी बात कही है। कंपनी ने उन कर्मचारियों को महीने के 1500 रुपए इंटरनेट एलांउस के तौर पर देने की बात की है, जो वर्क फ्रॉम होम विक्लप को चुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications