चीनी कंपनी अलीबाबा ने भारत से समेटा अपना कारोबार, Paytm में अपने सारे शेयर बेचे
अलीबाबा अब पेटीएम में स्टेकहोल्डर नहीं है। कंपनी ने जनवरी में पेटीएम में 6.26 फीसदी इक्विटी में से करीब 3.1 फीसदी की बिक्री की थी।

Paytm, डिजिटल पेमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी पेटीएम के शेयरों से जुड़ी बड़ी जानकारी शुक्रवार को सामने आई है। पेटीएम में शेयर रखने वाली चीनी कंपनी अलीबाबा ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया है। पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की 3.4 प्रतिशत इक्विटी (2.1 करोड़ शेयर) बेच दी गई है। सूत्रों का कहना है कि चीनी बहुराष्ट्रीय अलीबाबा ने आज ब्लॉक डील में पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
इस ब्लॉक डील के बाद अलीबाबा अब पेटीएम में स्टेकहोल्डर नहीं है। कंपनी ने जनवरी में पेटीएम में 6.26 फीसदी इक्विटी में से करीब 3.1 फीसदी की बिक्री की थी। इस डील के बाद अब अलीबाबा पूरी तरह से भारत से निकल गया है। अलीबाबा ने इससे पहले जोमैटो और बिगबास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। इस जानकारी के बाद मार्केट में पेटीएम को लेकर अलग रुख देखा जा रहा है।
पेटीएम ने दिसंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके घाटे में कमी आई है जिसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने 3 फरवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2022 के नतीजे जारी किए थे और तब से लेकर कल यानी 9 फरवरी तक पेटीएम करीब 34 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ था। हालांकि अब बड़ी ब्लॉक डील के चलते आज इसमें करीब 8 फीसदी की गिरावट आई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2022 में पेटीएम की पैरेंट कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 2062 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका नेट लॉस सालाना आधार पर 778 करोड़ रुपये से घटकर 392 करोड़ रुपये रह गया। जो कंपनी के लिए राहत देने वाली खबर थी। सितंबर 2022 में इसका घाटा 572 करोड़ रुपये था। पेटीएम ने 6.1 मिलियन डिवाइस की तैनाती के साथ ऑफ़लाइन भुगतान में अपने नेतृत्व को मजबूत किया। जबकि 89 मिलियन के औसत एमटीयू ने जनवरी 2023 के महीने में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
दिसंबर तिमाही के दौरान पेटीएम की कुल आमदनी में फाइनेंशियल सर्विसेज का योगदान 22 फीसदी रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में सिर्फ 9 फीसदी था। यह साफ तौर से बताता है कि पेटीएम का लेंडिंग बिजनेस जैसे पर्सनल लोन, मर्चेंट लोन और पेटीएम पोस्टपेड...पिछले साल की तुलना में अच्छी तरह से बढ़ा है। पेटीएम के शेयरों में हाल के दिनों में शानदार तेजी देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications