कांकेर में सबसे ज्यादा बिकती हैं मोटरसाइकिलें

आधुनिकता भरे जीवन में सभी लोग वाहन की जरूरत को महसूस करते हैं और बजट के हिसाब से वाहन खरीदी कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि जिले में सबसे अधिक मोटरसाइकिलें बिकती हैं तथा उसके बाद ट्रैक्टरों की नंबर आता है। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़े यही बयान कर रहे हैं कि जिले में वाहन खरीदने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सबसे ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिलों की खरीदी हो रही है। इसके बाद कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर खरीदे जाते हैं।
इसके अलावा कार, टैक्सी व जीप खरीदने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां कुछ लोगों के पास ही कार, जीप की सुविधा थी, वहीं अब आसानी से फाइनेंस हो जाने के चलते वाहन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
जिले भर में अभी की स्थिति में वाहनों की संख्या 33,214 है। इसमें सर्वाधिक मोटरसाइकिलें 26,837 इसके बाद क्रमश: ट्रक 661, ट्रैक्टर 3601, कार 799, टैक्सी 630 व जीप 354 का नंबर आता है। यह आंकड़े वर्ष 2000 से लेकर अब तक के हैं। इस वर्ष अप्रैल से लेकर अभी तक की स्थिति में 3997 वाहनों का पंजीयन हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल 3402 है। इसके बाद ट्रैक्टर की संख्या 441 है। कार 25 व जीप की संख्या पांच है।
जिला परिवहन कार्यालय के बीआर नेताम ने कहा कि वाहन का पंजीयन कराने वालो की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी हो रही है। पहले यहां पर वाहन का पंजीयन नहीं होता था। जब से कार्यालय शुरू हुआ है, तब से वाहनों का पंजीयन कराने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications