केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों में कर्मचारियों को समय से पहले मिलेगी सैलरी, जानें वजह
अगस्त के महीने में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सराकर ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार कई राज्यों में समय से पहले सैलरी और पेंशन देने वाली है।
इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने केरल और महाराष्ट्र में अपने कर्मचारियों को त्योहारी सौगात दी है। केंद्र ने ओणम और गणेश चतुर्थी त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन और पेंशन को समय से पहले देने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय की ओऱ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, 'ओणम' और 'गणपति' उत्सव के मद्देनजर, सरकार ने निर्णय लिया है कि केरल के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन/पेंशन 25 अगस्त 2023 को भेज दी जाएगी। वहीं महाराष्ट्र के सभा केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन और पेंशन 27 सिंतबर 2023 को समय से पहले खातों में भेजी जाएगी।
ओणम के मद्देनजर केरल में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अगस्त का वेतन 25 अगस्त 2023 को निकाला जा सकता है। केरल में सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की पेंशन भी इसी तिथि पर बैंकों/पीएओ द्वारा वितरित की जाएगी।
महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का सितंबर का वेतन 27 सितंबर, 2023 को निकाला जा सकता है। महाराष्ट्र में सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की पेंशन भी इसी तिथि पर बैंकों/पीएओ द्वारा वितरित की जाएगी।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र राज्यों में सेवारत केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों का वेतन भी ऊपर दी गई तारीखों के अनुसार अग्रिम रूप से वितरित किया जाएगा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि संबंधित मंत्रालयों/विभागों से अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्रवाई के लिए इन निर्देशों को तुरंत केरल/महाराष्ट्र राज्य में स्थित अपने कार्यालयों के ध्यान में लाएं।
मंत्रालय ने कहा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनुरोध है कि आवश्यक कार्रवाई के लिए इन निर्देशों को तुरंत केरल/महाराष्ट्र राज्य में स्थित सभी बैंकों की सभी भुगतान शाखाओं के ध्यान में लाया जाए।
वहीं दूसरी ओर केरल सरकार ने ओणम के अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को 4,000 रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जो सरकारी कर्मचारी बोनस के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता मिलेगा। वहीं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications