सीसीईए ने पांच सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि सीसीईए ने देश की पांच सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि सीसीईए ने देश की पांच सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। अब देश की पांच इंश्योरेंस कंपनियां न्यू इंडिया अश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस एंड जनरल इंश्योरेंस कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हो सकेगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि इसके अलावा अन्य फैसलों के तहत क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट की राशि को बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपए किया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट ने झारखंड में 200 करोड़ रुपए की लागत से इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
कैबिनेट के रिपीलिंग एंड एमेंडिंग बिल 2017 के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके जरिए 105 पुराने कानून खत्म किए जाएंगे।
कैबिनेट ने सूक्ष्म, लघु और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष पैकेज दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को और ज्यादा मजबूती देने के लिए स्पेशल इनसेंटिव पैकेज स्कीम में संशोधन किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications