FD बेचने के लिए बैंक अधिकारी ने अपनाया अनोखा तरीका, माइक और स्पीकर लेकर मुंबई की सड़कों पर उतरा
बैंकों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए समय-समय पर कई तरह योजनाएं लाई जाती हैं। इन योजनाओं को बताने के लिए बैकों की तरफ से तरह-तरह के प्रयोग भी किए जाते हैं। इसी बीच एक स्कीम को लेकर केनरा बैंक के ऑफिसर की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बैंक का अधिकारी माइक्रोफोन और स्पीकर लेकर बाजार में टहल रहा है।

Look at how @canarabank selling fixed deposits in Mumbai suburbs. Tells the story of liquidity crunch on the system. Banks need more money to support rising credit growth pic.twitter.com/Mfi1Zx4DqI
— Tamal Bandyopadhyay (@TamalBandyo) October 22, 2022
इस स्कीम के बारे में बता रहा है अधिकारी
बैंक अधिकारी की तरफ से 666 एफडी स्कीम के बारे में बताया जा रहा है। अधिकारी बाजार में माइक्रोफोन के माध्यम से चिल्लाकर कह रहा है कि इस योजना के तहत 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी की तरफ से योजना के अन्य लाभों के बारे में बताया जा रहा है। अधिकारी की तरफ से लोगों से अपील करते हुए कहा जा रहा है कि आज ही आप अपने नजदीकी केनरा बैंक आइए और खाता खुलवाइए व योजना का लाभ उठाइए। अधिकारी की तरफ से यह भी कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत आपको सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत की दर पर ब्याज दिया जाएगा।
बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपोजिट जमा कराने पर किया जा रहा फोकस
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनियों और उपभोक्ताओं की बढ़ती कर्ज मांग ने अक्टूबर तक वार्षिक ऋण वृद्धि को एक दशक के उच्च स्तर 17.95% पर धकेल दिया है। यही वजह है कि बैंकों को और पैसो की जरूरत पड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक ऋण संग्रह पिछले पांच साल के औसत 9.7% की तुलना में पहुंच गया है। इसकी वजह से बैंकर को फिक्स्ड डिपोजिट की तरफ से फोकस करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक उधारदाताओं को इक्विटी और डेब्ट फंड के साथ लिक्विडिटी के लिए प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है, जो बैंक जमा की तुलना में बेहतर रिटर्न की संभावना प्रदान करते हैं। क्योंकि मुद्रास्फीति पांच महीने के उच्च स्तर 7.4% पर पहुंच गई है। सरकारी डाटा के मुताबिक बैंक जमा पर वास्तविक रिटर्न, जो ज्यादातर मामलों में दो साल के लिए लगभग 6% वार्षिक ब्याज दर है, वो भी निगेटिव में चल रहा है।
इस तरह का प्रचार कितने अधिकारी कर रहे हैं, इसको बताने से प्रवक्ता ने किया इनकार
फुटपाथ पर जमा योजनाओं के बारे में कितने अधिकारियों की तरफ से प्रचार किया जा रहा है, इसको लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं सामने आई है। वहीं इस बारे में जब बैंक के एक प्रवक्ता से बात की गई तो उसने आंकड़ों को बताने से इनकार कर दिया।
इधर, भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले 30 दिनों में कुछ जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 60 आधार अंकों की वृद्धि की है। इस बात की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दी गई है। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के प्रमुख विश्लेषक प्रीतेश बंब ने देश के छह सबसे बड़े बैंकों में से पांच की रिपोर्ट की है। इसके अधार पर उन्होंने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जमा दरों में और वृद्धि होगी क्योंकि बैंक कई वर्षों के बाद ऋण वृद्धि को धीमा नहीं करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- जान बचाने वाले नरपत सिंह की गोद में फूट-फूटकर रोई गर्भवती हिरण, वायरल वीडियो सबको कर रहा भावुक












Click it and Unblock the Notifications