Byjus's Lay Off: बायजूस ने 1000 कर्मचारियों को किया बाहर, ये है वजह

Byjus's Lay Off: एडटेक कंपनी बायजूस ने तकरीबन 1000 कर्मचारियो को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

कंपनी में कर्मचारियों को नए सिरे से बाहर करने सिलसिला ऐसे समय में शुरू हुआ है जब कंपनी कानूनी लड़ाई लड़ रही है। कंपनी का अमेरिकी निवेशक के साथ 1 बिलियन यूएस डॉलर के टर्म लोन बी को लेकर विवाद चल रहा है।

byjus

बायजूस के करीबी सूत्र की ओर से कहा गया है कि तकरीबन 1000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। हालांकि कंपनी के कुल मौजूदा कर्मचारियों की बात करें तो यह तकरीबन 50,000 है। इसमे वो कर्मचारी भी शामिल हैं जिनकी नई भर्ती की गई है।

बता दें कि बायजूस ने पिछले वर्ष अक्टूबर माह में पांच फीसदी यानि 2500 कर्मचारियों को अगले छह महीने में बाहर करने की जानकारी दी थी। कंपनी मार्च 2023 तक मुनाफे वाली कंपनी बनना चाहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह छंटनी की जा रही है। सूत्र का कहना है कि हालिया छंटनी कंपनी के खर्चों को कम करने की कवायद है।

कंपनी के करीबी सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को इन कर्मचारियों का आखिरी वर्किंग डे होगा। इन कर्मचारियों से पहले किसी भी तरह का कोई संवाद नहीं किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद जब कर्मचारियों ने एचआर से इस बाबत पूछा तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

कर्मचारियों को बायजूस के रवींद्रन की ओर से मेल आया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि अब कंपनी में कोई छंटनी नहीं होगी, कंपनी अच्छा कर रही है। लेकिन अक्टूबर के बाद दो बार बड़ी छंटनी हो चुकी है। जिन 1000 कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है उसमे अधिकतर वरिष्ठ कर्मचारी है, जिन लोगों ने कंपनी में तकरीबन दो साल से अधिक समय बिताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+