Buy Cheap Gold: महज 40,000 रुपए के दाम पर खरीदिए गोल्ड, पूरी करनी होगी ये 3 शर्तें
Buy Cheap Gold: भारत में गोल्ड खरीदना किसे पसंद नहीं है। हर महिला का सपना होता है कि वह अधिक से अधिक गोल्ड ज्वेलरी खरीदें। शादी का मौका हो, कोई कार्यक्रम हो हर मौके पर लोग गोल्ड खरीदना लोगों को पसंद है। लेकिन जिस तरह से गोल्ड के दाम लगातार बढ़ रहे हैं उसके बाद गोल्ड लोगों की पहुंच से बाहर जा रहा है।
मौजूदा समय में गोल्ड का दाम तकरीबन 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले पांच साल में गोल्ड के दाम दो गुना हो गए हैं। जनवरी 2020 में गोल्ड के रेट की बात करें तो यह 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम था। लेकिन आज हम आपके लिए सस्ता गोल्ड खरीदने का आसान हैक लेकर आए हैं।

जी हां, आप 60,000 की बजाए 40,000 रुपए के दाम से गोल्ड को खरीद सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको भारत से बाहर जाना होगा। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपको दुबई जाना होगा तो गलत हैं। जी हां दुबई से भी सस्ता गोल्ड आप भूटान में खरीद सकते हैं।
दरअसल भूटान सरकार अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों सस्ता गोल्ड बेच रही है। सरकार की ओर से कुछ अहम शर्तें ऱखी गई हैं जिसका पालन करने पर आ सस्ता गोल्ड खरीद सकते हैं। सरकार की ओर से इसके लिए तीन अहम शर्तें रखी गई हैं।
एक दिन होटल में रहना
भूटान में सस्ता गोल्ड खरीदने के लिए आपको भूटान के किसी भी होटल में कम से कम एक दिन तक रुकना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि होटल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
1200 रुपए की फीस
भूटान में सस्ता गोल्ड खरीदने के लिए आपको इस दूसरी शर्त का पालन करना होगा। आपको भूटान सरकार को प्रतिदिन के हिसाब से 1200 रुपए सस्टेनबल डेवलपमेंट फीस के तौर पर देना होगा।
डॉलर में खरीदना होगा गोल्ड
अगर आपने पहली दो शर्तों को भूटान में घूमने के दौरान पूरा कर लिया है तो इसके बाद आपके लिए गोल्ड खरीदने को लेकर तीसरी शर्त रखी गई है कि इसे आपको अमेरिकी डॉलर में खरीदना होगा। सरकार की ओर से यह कदम विदेशी मुद्रा को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications