दीवाली पर हो रही वाहनों की बंपर बुकिंग

बेंगलूरू। दीवाली आते ही बाजार सजने लगा है। साथ ही वाहन खरीदने वालों के लिए भी बाजार में कई ऑफर चल रहे हैं। बाजार में हजारों की संख्या में लोगों ने वाहन पहले से ही बुक करा लिए हैं। कई नामी कम्पनियां अपने वाहनों पर कई ऑफर दे रही हैं। कई कम्पनियां कम ब्याज पर वाहन को किश्तों पर दे रही हैं तो वहीं कई कम्पनियां लोगों के लिए एक्सचेंज ऑफर लेकर आई हैं।

diwali

दुपहिया वाहनों से लेकर कार कम्पनियां इस बार कई आकर्षक ऑफर लेकर बाजार में उपलब्ध हैं। एक जानकारी के मुताबिक बाजार में तीस हजार रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। मारूती और हुंडई ने ग्राहकों के लिए आकर्षक एक्सचेंज और विशेष ऑफर निकाले हैं।

इस समय डीजल कार खरीदने वालों की तादाद ज्यादा बताई जा रही है। दरअसल, डीजल के दामों में गत दिन कमी के कारण डीजल कारों के चहेते ज्यादा से ज्यादा डीजल इंजन कार ही चाह रहे हैं। यही नहीं, स्पोर्ट्स कार को पसंद करने वालों के लिए भी बाजार में कई पसंदीदा ऑफर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+