GST: घर खरीदने वालों को मिलेगा ये बड़ा तोहफा, बिल्डर्स की मनमानी पर लगेगी रोक

नई दिल्ली। जीएसटी के लागू होने से पहले से लेकर अब इसके लागू होने के बाद तक कई तरह की अफवाहें भी बाजार में उड़ने लगी हैं। एक अफवाह घर खरीददारों को भी परेशान कर रही है। दरअसल, बिल्डर घर खरीददारों से 1 जुलाई से पहले पूरा भुगतान करने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि अगर 1 जुलाई के बाद भुगतान करेंगे तो आपको अधिक टैक्स देना होगा, जबकि अभी करने पर आपको फायदा होगा। वैंकैया नायडू ने इसके बाद कहा था कि यह गैर-कानूनी है।

GST: घर खरीदने वालों को मिलेगा ये बड़ा तोहफा, बिल्डर्स की मनमानी पर लगेगी रोक

केन्द्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बिल्डर एसोसिएशन को एक पत्र लिखते हुए कहा था कि वे बिल्डर्स पर नजर रखें, ताकि कोई बिल्डर किसी खरीददार से पैसे न मांगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि जीएसटी लागू होने के बाद घरों की कीमत कम होगी। बिल्डर्स की तरफ से पैसे मांगा जाना गैर-कानूनी था। इस तरह देखा जाए तो जीएसटी से घर खरीदने वालों को एक बड़ा तोहफा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, बिल्डर्स की मनमानी पर भी रोक लगेगी।

महंगाई को लेकर भ्रम
लोगों में भ्रम था कि जीएसटी लागू होने के बाद महंगाई बढ़ जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा था कि जीएसटी से महंगाई की दर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, जीएसटी लागू होने से पहले बाजार में बहुत सी अफवाहें फैल रही थीं, जिनके चक्कर में लोग फंसते जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+