Budget 2022: जानिए बजट को लेकर गूगल पर क्या खोज रहे हैं लोग

नई दिल्ली, 29 जनवरी: अगले हफ्ते बजट सत्र शुरू हो रहा है, इस बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीद हैं। ऐसे में बजट को लेकर लोगों में कई उत्सुकताएं हैं, जिनको वो गूगल पर भी सर्च कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। जानिए बजट के बारे में गूगल पर लोग क्या सर्च कर रहे हैं।

Budget 2022

गूगल पर सबसे ज्यादा लोग बजट का अर्थ जानना चाह रहे हैं। बता दें कि बजट फ्रांसीसी शब्द बौगेट से आया है जिसका मतलब छोटा बैग होता है। इसके बाद लोग बजट के प्रकार भी सर्च कर रहे हैं। बजट में- आम बजट, प्रफोर्मेंस बजट, आउटकम बजट, बैलेंस बजट, लैंगिक बजट, और जीरो बेस्ड बजट आते हैं।

इसके अलावा लोग गूगल पर 'बजट से उम्मीदें' भी सर्च कर रहे हैं। लोग जानने चाहते हैं कि बजट में क्या बड़े ऐलान हो सकते हैं। लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि बजट कौन बनाता है? बता दें कि इसके लिए वित्त मंत्रालय में एक जिम्मेदार नोडल एजेंसी है। बजट डिवीजन सभी केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों, स्वायत्त निकायों और रक्षा बलों को बजट तैयार करने के लिए सर्कुलर जारी करता है।

31 जनवरी से शुरू हो रहा है सत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन के साथ सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। कोविड को देखते हुए इस बार कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। कोविड के चलते राज्यसभा की बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक और लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगी। बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। महीने भर के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+