उम्मीदों का बजट: इनकम टैक्स, स्टैंडर्ड डिडक्शन, इंश्योरेंस, बजट में मिल सकता है कौन-कौन सा तोहफा?
उम्मीदों का बजट: Budget में मिल सकता है कौन-कौन सा तोहफा?
नई दिल्ली, 29 जनवरी। 1 फरवरी को मोदी सरकार देश का बजट पेश करेगी। कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई से त्रस्त आम आदमी इस बजट से उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। आम जनता को उम्मीद है कि सरकार आम बजट में उनके लिए राहत की घोषणा कर सकती है। इनकम टैक्स, इंश्योरेंस स्टैंडर्ड डिडक्शन जैसे कई मुद्दे पर राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

राहत की उम्मीद
कोरोना महामारी के बीच पेश हो रहे हैं बजट को लेकर आम आदमी उम्मीद लगाए बैठे हैं। नौकरीपेशा लोगों को इंतजार है कि सरकार बजट में इनकम टैक्स स्लैब को लेकर कुछ राहत भरे ऐलान करेगी। दरअसल टैक्सपेयर्स नए टैक्स स्लैब को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं लग रहे । अगर आंकड़ों को देखते तो वित्तीय वर्ष 2021-22 में करीब 5.89 करोड़ टैक्सपेयर्स ने रिटर्न फाइल किया, जिसमें से सिर्फ 5 फीसदी लोगों ने ही न्यू टैक्स रिजीम को चुना। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार इनकम टैक्स में कुछ राहत दे सकती है।

इंश्योरेंस के लिए अलग सेक्शन की मांग
लोग इनकम टैक्स के भीतर लाइफ इंश्योरेंस के भुगतान पर टैक्स कटौती के लिए अलग सेक्शन बनाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल सेक्शन 80C के तहत लोगों को 1.5 लाख रुपए का डिडक्शन मिलता है, जिसमें PPF, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, एजुकेशन एक्पेंस समेत कई विकल्प शामिल हैं, ऐसे में इंश्योरेंस के लिए कुछ खास स्कोप नहीं बच पाता है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सरकार उऩकी इस मांग पर विचार करते हुए लाइफ इंश्योरेंशन के लिए अलग से सेक्शन देगी। उम्मीद की जा रही है कि धारा 80C के तहत बीमा प्रीमियम के भुगतान पर कम से कम 1 लाख रुपए की अलग से छूट के लिए सरकार बजट में घोषणा करेगी।

होम लोन में राहत
वहीं लोगों को होम लोन पर मिलने वाली अतिरिक्त टैक्स छूट का दायरा बढ़ाए जाने का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि सरकार ऐसी घोषणा कर न केवल घर खरीदारों को राहत देगी बल्कि इसका लाभ रियल एस्टेट सेक्टर को भी मिलेगा। बजट 2022 में अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत सरकार पहली बार घऱ खरीदारों को राहत दे सकती है। सेक्शन 80EEA के तहत घर खरीदारों को 45 लाख रुपए तक के मकान पर 1.5 लाख रुपए के होमलोन पर ब्याज चुकाने में अतिरिक्त छूट मिलती है।

वर्क फ्रॉम होम में राहत
वहीं टैक्सपेयर्स को स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार इसकी लिमिट बढ़ा सकती है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को वर्क फ्रॉम होम पर टैक्स में छूट का प्रावधान करना चाहिए। लोगों को वर्क फ्रॉम होम में अपने घर में ही ऑफिस सेटअप करना पड़ रहा है, जिसमें खर्च होता है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस बजट में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को देखथे हुए टैक्स में छूट का ऐलान करेगी।
Budget 2022: अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं हिंदी या अंग्रेजी बजट, डाउनलोड करें ये ऐप












Click it and Unblock the Notifications