Budget 2022: अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं हिंदी या अंग्रेजी बजट, डाउनलोड करें ये ऐप
Budget 2022: अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं हिंदी या इंगलिश बजट, डाउनलोड करें ये ऐप
नई दिल्ली, 29 जनवरी। 1 फरवरी तो मोदी सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। आप अपने मोबाइल पर भी बजट की डिटेल हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ सकते हैं। सरकार ने आम लोगों के लिए बजट उपलब्ध कराने के लिए ऐप पेश किया है, जिसकी मदद से आप 1 फरवरी 2022 को बजट की पूरी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

कोरोना महामारी और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे तो देखते हुए हर साल बजट से पहले होने वाली 'हलवा सेरेमनी' को रद्द कर दिया गया है। ये पहली बार हुआ है जबक बजट की छपाई शुरु होने से पहले होने वाले हलवा सेरेमनी की रस्म नहीं होगी। इस साल बजट से पहले की इस परंपरा को नहीं निभाया गया। कोरोना महामारी और वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गय़ा। संक्रमण के खतरे और सरकार द्वारा जारी हेल्थ प्रोटोकॉल को देखते हुए इस बार हलवे की जगह वित्त मंत्रालय के कोर स्टाफ को मिठाइयां बांटी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications