Budget 2026 PDF Download: बजट की पूरी जानकारी के लिए ऐसे डाउनलोड करें PDF, देखें डायरेक्ट लिंक
Budget 2026 PDF Download: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी, 2026 को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां बजट भाषण है, जिसमें विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे, मध्यम वर्ग को राहत और विनिर्माण (Manufacturing) पर विशेष जोर दिया गया है।
बजट के प्रमुख आकर्षणों में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करना शामिल है। पारदर्शिता और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए इस बार भी बजट को पूरी तरह पेपरलेस रखा गया है।

Budget 2026 PDF Download: बजट का PFD यहां से करें डाउनलोड
बजट 2026-27 की विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इस फाइल में बजट भाषण, टैक्स स्लैब में बदलाव और प्रमुख घोषणाओं का पूरा विवरण दिया गया है। भविष्य में संदर्भ के लिए आप इसे आसानी से डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
https://drive.google.com/file/d/1DaPF6oFvaRy6dDoSQ6rsmd_oX788MTmY/view?usp=sharing
Nirmala Sitharaman Budget 2026 Hindi: बजट 2026-27 का PDF कैसे डाउनलोड करें?
आप बजट के सभी आधिकारिक दस्तावेज (Budget Speech, Finance Bill, Highlights) नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले भारत सरकार के आधिकारिक बजट पोर्टल indiabudget.gov.in पर जाएं।
'Budget Documents' पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको 'Union Budget 2026-27' का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
दस्तावेज चुनें: यहां आपको अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे, जैसे:
Budget Speech: वित्त मंत्री का पूरा भाषण।
Budget at a Glance: बजट की मुख्य बातें संक्षिप्त में।
Finance Bill: कर (Tax) से जुड़े बदलावों की विस्तृत जानकारी।
डाउनलोड करें: अपनी जरूरत के दस्तावेज के सामने दिए गए PDF आइकन पर क्लिक करें। फाइल आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी।
बजट की 10 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं
बायोफार्मा शक्ति: अगले 5 वर्षों के लिए ₹10,000 करोड़ का आवंटन, ताकि भारत जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़कर एक 'बायोफार्मा सुपरपावर' बन सके।
इनकम टैक्स राहत: नई टैक्स व्यवस्था के तहत रिबेट को बढ़ाकर ₹60,000 किया गया है, जिससे ₹12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
कैपेक्स में भारी वृद्धि: बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास के लिए पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है।
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर: कनेक्टिविटी सुधारने के लिए दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-पुणे सहित 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव।
सस्ती दवाएं: कैंसर और मधुमेह (Diabetes) की आवश्यक दवाओं पर सीमा शुल्क (Customs Duty) घटाया गया है, जिससे ये काफी सस्ती हो जाएंगी।
वीबी-जी राम जी योजना: ग्रामीण रोजगार के लिए 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन' के तहत ₹95,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0: भारत को चिप निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के दूसरे चरण की शुरुआत।
शिक्षा और स्किलिंग: 15,000 स्कूलों में 'कंटेंट क्रिएटर लैब' की स्थापना और हर जिले में एक 'गर्ल्स हॉस्टल' बनाने की घोषणा।
MSME को मजबूती: छोटे उद्योगों (SMEs) के लिए ₹4,000 करोड़ के अतिरिक्त कोष के साथ 'चैंपियन MSME' बनाने पर जोर।
TCS में कटौती: विदेशी टूर पैकेज, शिक्षा और इलाज के लिए विदेश पैसे भेजने पर लगने वाले TCS को 5% से घटाकर 2% किया गया।












Click it and Unblock the Notifications