Budget 2024: बजट में मोदी सरकार युवाओं के लिए कर सकती है बड़े ऐलान, टैक्स समेत इन सेक्टर में मिल सकती है छूट
Budget 2024,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानि कल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से पहले अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोग सरकार से उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की नीतियां युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देंगी। माना जा रहा है कि, सरकार युवाओ को लुभाने के लिए इस चुनावी साल में कई बड़े ऐलान कर सकते है।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अंतरिम बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। जिसमें युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित जरूरी घोषणाएं की जा सकती हैं। ताकि युवा मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को आकर्षित किया जा सके।
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के युवाओं को अंतरिम बजट से अधिक टैक्स छूट, शिक्षा पहल, अधिक रक्षा कोष, व्यापार से लाभ पर अल्पकालिक टैक्स में कमी और बहुत कुछ की उम्मीद है। वर्तमान में 12 महीने के भीतर बेचे गए शेयरों से होने वाले मुनाफे पर 15% टैक्स लगता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री पर लगाए जाने वाले प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को हटाना चाहते हैं।
चूंकि युवा अब भारतीय शेयर बाजार में अधिक निवेश कर रहे हैं, इसलिए वह लाभ पर शॉट टर्म टैक्स में कमी की उम्मीद कर रहे हैं। औरंगाबाद के चंदगेव अश्रुबा भांगे का मानना है कि शॉट टर्म बिजनेस पर अर्जित लाभ पर कराधान में कमी से युवाओं को शेयर बाजार की ओर आकर्षित करने में मदद करेगी और इसके परिणामस्वरूप देश में बेरोजगारी कम होगी।
इसके अलावा सरकार अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर सकती है। इस योजना के दूसरे चरण में सरकार कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। यहीं ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि, इस बजट में अपनी डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाली धनराशि को बढ़ा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications