Budget 2022: शेयर बाजार को मोदी सरकार के बजट से हैं क्या उम्मीदें?

Budget 2022: शेयर बाजार को मोदी सरकार के बजट से हैं क्या उम्मीदें?

नई दिल्ली, 27 जनवरी। मोदी सरकार 1 फरवरी को अपना बजट पेश करने जा रही है। बजट से पहले शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बीच निवेशकों को इससे काफी उम्मीदें हैं। साल 2021 में बजट के दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स में जबरदस्त उछालाया आया था और ये 48600 अंक पर पहुंच गया था, वहीं 1 फरवरी 2021 को निफ्टी में बड़ी तेजी के साथ 14281 अंकों पर पहुंच गया। ऐसे में बाजार को इस बार भी मोदी सरकार की बजट से काफी उम्मीदें हैं।

 Budget 2022 Expectations For Stock Market, Share Market

शेयर बाजार को बजट 2022 से क्या उम्मीदें

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। ऐसे में निवेशकों और शेयर बाजार से जुड़े लोगों की निगाहें उनपर टिकी है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों की मांग है कि बजट में सरकार सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को खत्म दें या फिर इसमें कटौती कर दें। दरअसल एसटीटी को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस की जगह लागू किया गया था। अब शेयरों को बेचने पर होने वाले फायदे पर कैपिटल गेंस टैक्स लगता है। ऐसे में लोगों को दोनों टैक्स देना पड़ता है। जिसे खत्म करने या कम करने की मांग की जा रही है।

शेयर बाजार से जुड़े लोगों की मांग है कि निवेश को आकर्षक बनाने के लिए घरेलू शेयर बाजार के नियमों को आसान और सरल बनाया जाए ताकि वो दुनिया के अन्य बाजारों से मुकाबला कर सके। वहीं ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सरकार को आर्थिक सुधार को जारी रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+