Budget 2022: जानिए कब, कहां, कितने बजे देख सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण,पढ़ें बजट की हर डिटेल

Budget 2022: जानिए कब, कहां, कितने बजे देख सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण,पढ़ें बजट की हर डिटेल

नई दिल्ली, 27 जनवरी । 1 फरवरी को मोदी सरकार अपना आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2022 पेश करेंगी। इस बजट से न केवल उद्योग जगत को बल्कि आम नागरिकों को भी इसका इंतजार है। कोरोना महामारी और कमर तोड़ती महंगाई के बाद लोगों को इस बजट से काफी राहत की उम्मीदें हैं। लोगों को उम्मीदें हैं कि सरकार व्यापार और कल कारखानों को मुश्किल से उबारने के लिए इस बजट में राहत की घोषणाएं कर सकती है। नई योजनाओं, नए फंड, नए बजट पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Budget 2022: Date, Speech Time, Where To Watch Live Streaming, Live Audio News in Hindi
कब पेश होगा बजट 2022

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी.। बजट कितनी देर या कितना लंबा होगा इसके बारे में कह पाना मुश्किल है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वित्त मंत्री का बजट भाषण 2 से 2.30 घंटे के करीब का हो सकता है। आपको याद साल 2020 में वित्त मंत्री ने 2 घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था। आप बजट का लाइव प्रसारण डीडी न्यूज पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा बजट की सारी डिटेल आप यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देख और पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप वनइंडिया पर हिंदी में बजट की हर अपडेट को पढ़ सकते हैं।

पेपरलेस होगा इस बार का बजट

आपको बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार का बजट भी पेपरलेस होगा। ये पूरी तरह से डिजिटल होगा और बजट कॉपी के पुलिंद नहीं दिखेंगे। कोरोना महामारी के चलते ग्रीन बजट तैयार किया जा रहा है। अब बजट की कुछ ही कॉपी छपती है, बाकी बजट मोबाइल ऐप पर पढ़ना होता है। वहीं अब वित्त मंत्री के हाथों में बजट का ब्रिफकेस नहीं बल्कि बही-खाते वाले लाल झोले में टैबलेट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+