बजट 2019: 2024 तक हर नागरिक को मिलेगा साफ पीने का पानी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में घोषणा की है कि देश के हर नागरिक को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार 'हर घर जल' योजना के जरिए 2024 तक सभी नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता के लिए काम कर रही है।

budget 2019, union budget, nirmala sitaraman, budget, parliament, budget session, बजट 2019, बजट, निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने पानी के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, 1500 ब्लॉक की पहचान की गई है। इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर में पानी पहुंचाने का है।

मंत्री ने ऐलान किया कि 2014 के बाद 9.6 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। 5.6 लाख गांव आज देश में खुले से शौच से मुक्त हो गए हैं। अभी तक 2 करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाया गया है। ग्रामीण-शहरी अंतर को पाटने के लिए सरकार डिजिटल क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। सरकतार स्वच्छ भारत के तहत हर गांव में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी काम कर रही है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। मोदी सरकार के इस कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिलने के बाद निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक जरूरी है, देश के हर नागरिक तक पहुंचने की सरकार की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+