आलू व्यापारी ने 2.4 लाख में बिका BSNL का VIP नंबर, नंबर देखकर कहेंगे वाह जी वाह
आलू व्यापारी ने 2.4 लाख में बिका BSNL का VIP नंबर, नंबर देखकर कहेंगे वाह जी वाह
नई दिल्ली,17 नवंबर। क्या आपने BSNL के वीआईपी के बारे में सुना है। जहां आप 100, 50 रुपए खर्च कर अपने सिम कार्ड और नंबर लेते हैं, वहीं कोटा के आलू व्यापारी ने 2.4 लाख रुपए खर्च कर BSNL का VIP नंबर खरीदा है। इस नंबर के लिए बोली लगी, जिसे 2.4 लाख रुपए में आलू व्यापारी ने खरीदा। जब ये नंबर इतने ऊंचे दाम में खरीदा गया है तो इसकी खासियत भी होगी।

बीएसएनएल का वीआईपी नबंर सिस्टम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस नंबर के लिए खूब बोलियां लगाते हैं। हाल ही में बीएसएनएल के एक वीआईपी नंबर के लिए 2.4 लाख की बोली लगी, जिसे राजस्थान के एक आलू व्यापारी ने जीता। इस नंबर के आखिरी के 7 अंक बेहद खास है। जो VIP नंबर XXX7000000 बेहद खास है। इस नंबर की बोली 20 हजार से शुरू हुई और बढ़ते बढ़ते 2.4 लाख पर पहुंच गई।
आपभी चाहे तो बीएसएनएल के वीआईपी नंबर में बोली लगा सकते हैं। इसके लिए आपको BSNL के वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं पर आप बोली में हिस्सा ले सकते हैं। वेबसाइट पर Fancy Numbers Auction कैटेगरी के भीतर सारे डिटेल हैं। बीएसएनएल की वेबसाइट पर नीलामी के लिए और भी नंबर है, जहां जाकर आप अपनी पसंद का नंबर जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications