BSNL का धमाका ऑफर, 365 दिनों तक पाएं 5GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल, STD कॉलिंग के साथ बहुत कुछ, पढ़ें विस्तार से

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की वजह से मिल रही चुनौती के चलते सभी टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक नए प्लान ला रही हैं। निजी टेलिकॉम कंपनियों के साथ-साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL को भी जियो के आने के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जियो से मिल रही प्रतिस्पर्धा के चलते बीएसएनएल ने धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस प्लान में यूजर को सालभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा और SMS की सुविधा मिल रही है।

 BSNL का धमाकेदार प्लान

BSNL का धमाकेदार प्लान

बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर के लिए बेहतरीन प्लान लेकर आई है। इस प्लान में यूजर को 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में यूजर को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में 1000 मुफ्त एसएमएस के साथ-साथ 5 जीबी 2जी, 3जी डेटा भी दिया जा रहा है। अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है तो आपको एड ऑन डेटा पैक्स की सुविधा मिलती है।

 1312 रुपए में सालभर उठाएं अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

1312 रुपए में सालभर उठाएं अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

बीएसएनएल ने इस प्लान की कीमत 1312 रुपए रखी है। यानी आप ये कीमत चुकाकर सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए ही लागू है। बीएसएनएल अपने इस प्लान से जियो के 1699 रुपए के प्लान को टक्कर देगा, हालांकि ये प्लान जियो के प्लान के मुकाबले थोड़ा महंगा है।

 दो और प्लान किए लॉन्च

दो और प्लान किए लॉन्च

बीएसएनएल ने 1312 रुपए के प्लान के अलावा 1699 रुपए और 2009 रुपए के भी दो प्लान लॉन्च किए। 1699 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है तो वहीं प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं 2009 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 4 जीबी डेटा के साथ-सात अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+