BSNL ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, अब रोज मिलेगा 3.2GB डेटा
नई दिल्ली। Jio की वजह से मिल रही चुनौती के चलते सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है। लगातार घाटे में चल रही बीएसएनएल ने अपने 349 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए डेटा लिमिट को बढ़ा दी है। कंपनी को उम्मीद है कि प्लान में डेटा लिमिट और वैधता 10 दिन बढ़ाने से लोग आकर्षित होंगे।

BSNL का बड़ा धमाका
जियो समेत अन्य प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स से मिल रही चुनौती के बाद बीएसएनएल ने अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने 349 रुपए के अपने प्रीपेड प्लान को रिवाइज कर उसमें डेटा लिमिट और वैधता बढ़ा दी है। 349 रुपए के अपने प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है।बीएसएनएल ने इस प्लान की वैधता 10 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पहले इस प्लान में 54 दिनों की वैधता मिलती थी। वैधता के साथ-साथ कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाला डेटा लाभ भी बढ़ा दिया है।

बढ़ाई प्लान की वैधता
बीएसएनएल के इस 349 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में अब यूजर्स को 3.2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। एफयूपी लिमिट क्रास होने के बाद यूजर्स को 40 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। साल 2017 में शुरु किए गए इस प्लान को पहले 70 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया था। जिसके बाद में कंपनी ने इसे घटाकर 54 दिन कर दिया था। अब इसकी वैलिडिटी 10 दिन बढ़ा दी गई है जो अब 64 दिनों की हो गई है।

क्या है खास
आपको बता दें कि BSNL के इस प्लान में यूजर्स को दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसके साथ-साथ आपको रोजाना 3.2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस रोजाना का लाभ मिलता है। इस पूरे प्लान में कुल 204.8 जीबी डेटा मिलता है। आपको बता दें कि ये ऑफर 30 अप्रैल 2019 तक ही उपलब्ध है। नए बदलाव के साथ इस प्लान को देशभर में लागू कर दिया गया है। इसके अलावा BSNL ने हाल में ही 98 रुपए के प्लान को भी रिवाइज किया है।

Click it and Unblock the Notifications