BSNL ने लॉन्च किया 821 रुपये में महा-डाटा प्लान, 4 महीने तक इंटरनेट फ्री

नई दिल्ली। भारत संचार निगल लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने रविवार को 821 रुपये का एक नया धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने अपने कई और प्लान में भी बदलाव किया है और कई प्लान की वैलिडटी बढ़ाई है। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन सभी प्लान में क्या है खास।

बीएसएनएल 109 रुपये का प्लान

बीएसएनएल 109 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के 109 रुपये टैरिफ प्लान में यूजर्स को 25 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स को अन्य कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

बीएसएनएल 198 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर रोज 1जीबी डाटा यूज करने को मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है।

बीएसएनएल 291 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस डाटा प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5जीबी डाटा यूज करने को मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 25 दिनों की है।

बीएसएनएल 333 रुपये का प्लान

बीएसएनएल 333 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के 333 रुपये के प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को फ्री रिंगटोन की सर्विस भी मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 41 दिन की है।

बीएसएनएल 444 रुपये का प्लान
इस प्लान को बीएसएनएल चौक्का नाम से जाना जाता है। इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी की डेली लिमिट के साथ 60 दिनों में 90 जीबी डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल 549 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2जीबी की डेली लिमिट के साथ डाटा मिलता है। इस प्लान की भी वैलिडिटी 60 दिनों की है।

बीएसएनएल 561 रुपये का प्लान

बीएसएनएल 561 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 80 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1जीबी की डेली लिमिट के साथ 80 दिनों में 80जीबी डाटा मिलता है।

बीएसएनएल 821 रुपये का प्लान
अगर आप लंबे समय तक इंटरनेट बिल से छुटकारा चाहते हैं तो बीएसएनएल का ये प्लान आपके लिए सबसे मुफीद है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1जीबी की डेली लिमिट 120 दिनों में 120GB डाटा मिलेगा। रोजाना की 1 जीबी डेली लिमिट खत्म होने के बाद 80kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+