BSNL लाया 'प्लान 429', दे रहा 90 जीबी इंटरनेट डेटा

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से लगातार एक से बढ़कर एक प्लान पेश करने की होड़ में अब बीएसएनएल ने भी एक खास प्लान लॉन्च कर दिया है। रिलायंस जियो और एयरटेल जैसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों से मुकाबले करने के लिए बीएसएनएल ने यह प्लान लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।

प्लान 429

प्लान 429

बीएसएनएल की तरफ से प्लान 429 नाम से एक प्लान लॉन्च किया गया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिल रही है। यह सुविधा न सिर्फ लोकल कॉल के लिए है, बल्कि एसटीडी कॉल के लिए भी है। यानी इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद आप पूरे देश में जितनी चाहें उतनी देर बात कर सकते हैं।

90 जीबी इंटरनेट डेटा

90 जीबी इंटरनेट डेटा

अनलिमिटेड वॉइस कॉल के अलावा इस प्लान में आपको 90 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। दरअसल, इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है और आपको हर रोज 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस तरह आप 90 जीबी इंटरनेट डेटा का लुत्फ उठा सकेंगे।

जियो और एयरटेल को टक्कर

जियो और एयरटेल को टक्कर

रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही 399 रुपए में 84 जीबी इंटरनेट डेटा दे रहे हैं। इन प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। बीएसएनएल अपने इस प्लान से रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने की योजना बना रहा है। भले ही बीएसएनएल के पास 4जी नेटवर्क नहीं है, लेकिन 3जी के एक बड़े नेटवर्क के दम पर वह अन्य कंपनियों को टक्कर देना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+