Jio के कैशबैक के जवाब में BSNL का दीवाली धमाका, मात्र 100 रुपए 74 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS भी...

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम(BSNL) ने अपने नए यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। बीएसएनएल ने अपने नए प्रीपेड मोबाइल यूजर्स और पोर्ट ग्राहकों के लिए मेगा ऑफर पेश किया है, जिसमें 100 रुपए के रिचार्ज में (एसटीवी) यूजर्स को 399 रुपए के रिचार्ज (एसटीवी) के सारे लाभ मिलेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने कैशबैक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर को चुनौती देने के लिए बीएसएनएल ने दीवाली से पहले ये धमाकेदार प्लान पेश कर रिलायंस को कड़ी चुनौती दी है।

 BSNL का दीवाली धमाका

BSNL का दीवाली धमाका

इस ऑफर में यूजर्स को 100 रुपए के रिचार्ज पर वो सारे लाभ मिलेंगे जो 399 रुपए के रिचार्ज प्लान पर मिलते हैं। 399(एसटीवी) के तहत बीएसएनएल नेटवर्क पर यूजर्स को अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा, 100 एसएमएस रोजाना और नि:शुल्क पीआरबीटी की सुविधा मिलेगी। इस ऑफर की वैधता 74 दिनों की है। खास बात ये कि इस ऑफर के लिए जहां पुराने यूजर्स को 399 रुपए चुकाने होते हैं वहीं नए ग्राहकों को यह सब सुविधा मात्र 100 रुपए में मिलेगी।

 नए यूजर्स के लिए मेगा ऑफर्स

नए यूजर्स के लिए मेगा ऑफर्स

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने नए यूजर्स हैं के लिए मेगा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत नए यूजर्स को रिचार्ज कराने पर 75% का डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर को उत्तर प्रदेश ईस्ट और वेस्ट के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

 जियो ने भी पेश किया धमाकेदार प्लान

जियो ने भी पेश किया धमाकेदार प्लान

दिवाली से पहले ही रिलायंस जियो ने अपने कस्‍टमर्स के लिए एक नए ऑफर की पेशकश करने का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर का नाम है दिवाली 100 पर्सेंट कैशबैक, जिसमें जियो अपने ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा कंपनी ने एक नया सालाना प्‍लान भी लॉन्‍च किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+