BSNL ने निकाला 'लूट लो' ऑफर, 60 फीसदी डिस्काउंट पर दे रहा 5 गुना ज्यादा डाटा

नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में चल रही डाटा वार में अब बीएसएनएल ने भी छलांग लगा दी है। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए 'लूट लो' ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में बीएसएनएल ग्राहकों को 60 फीसदी डिस्काउंट के साथ कई प्लान में 5 गुना डाटा दे रहा है। बीएसएनएल का यह नया प्लान 1 नवंबर से मार्केट में उपलब्ध होगा। बीएसएनएल के पोस्टपेड यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

7 प्लान पर मिलेगा डिस्काउंट

7 प्लान पर मिलेगा डिस्काउंट

बीएसएनएल का यह लूट लो इसके 7 पोस्टपेड प्लान पर मिलेगा। ये प्लान हैं 225 रुपये, 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1125 रुपये और 1525 रुपये का टैरिफ प्लान। इसके अलावा यूजर्स को रिचार्स कराने पर 5 गुना ज्यादा डाटा मिलेगा। यूजर्स इस ऑफर का फायदा कल से उठा सकते हैं।

इन्हें भी मिलेगा फ्री डाटा

इन्हें भी मिलेगा फ्री डाटा

बीएसएनएल का यह ऑफर महीने का फिक्सड चार्ज वाले सभी प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध है। इस ऑफर के मुताबिक 99 रुपये, 149 रुपये और 225 रुपये के प्लान लेने वाले यूजर्स को क्रमश: 500 MB, 500 MB, और 3GB फ्री डाटा यूज करने को मिलेगा।

इन यूजर्स की होगी मौज

इन यूजर्स की होगी मौज

इसके अलावा 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1125 रुपये और 1525 रुपये वाले टैरिफ प्लान लेने वाले यूजर्स को बीएसएनएल क्रमश: 7GB, 15GB, 30GB, 60GB, और 90GB फ्री डाटा यूज करने को दे रहा है। बता दें कि रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से सभी कंपनियों में यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा डाटा देने की होड़ मच हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+