BSNL का नया धमाकेदार प्लान, मात्र 96 रू में रोजाना 10GB 4जी डेटा
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए धामाकेदार प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को रोजाना इस्तेमाल के लिए 4G डेटा मिल रहा है। BSNL ने 96 रुए और 236 रुपए वाले दो प्लान पेश किए हैं। 96 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 10जीबी 4जी डेटा मिल रहा है। इस प्लान के साथ-साथ ही कंपनी ने 236 रुपए वाला प्लान भी पेश किया है ।

क्या है प्लान की खासियत
BSNL ने 28 दिनों की वैधता के साथ 96 रुपए वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 10जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने 236 रुपए वाला प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान के यूजर्स को हर दिन 10जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने अपने 1,098 रुपए वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किया, जिसकी वैधता 75 दिन कर दी थी।

बीएसएनएल का धमाकेदार प्लान
BSNL के दोनों प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा।BSNL के 96 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा , जबकि 236 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में 840 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने इन प्रीपेड प्लान को उन मार्केट में उपलब्ध कराया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं।

कॉलिंग की सुविधा नहीं
आपको यहां बता दें कि BSNL के इन दोनों प्लान में सिर्फ डेटा की सुविधा मिल रही है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। नए स्पेशल टैरिफ वाउचर सीमित समय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने चुनिंदा सर्कल में इस प्लान को पेश किया है। वहीं कंपनी ने 1,098 रुपए के प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications